आज का पंचांग | सूर्योदय: ०५:४५ AM | सूर्यास्त: ०६:५० PM
भक्ति रस काव्य व भजन

मैं तो बांके की बांकी बन गई भजन इन हिंदी

545 पाठकों ने पढ़ा | लेखक: Deepak Kumar Bind | 2 मिनट पठन समय
आकार:
कंट्रास्ट:
|| मैं तो बांके की बांकी बन गई ||

मैं तो बांके की बांकी बन गई
और बांका बन गया मेरा
मैं तो बांके की बांकी बन गई
और बांका बन गया मेरा
इस बांके का सब कुछ बांका
इस बांके का सब कुछ बांका
मैं तो बांके की बांकी बन गई
और बांका बन गया मेरा -------2

बांके है नन्द बाबा और यशुमति
बांकी घडी जमने है बिहारी
बांके कन्हैया के बांके है भ्रात
लड़ाके बड़े हल मूसल धारी......
बांकी मिली दुलहन जगवंदन
और बांके गोपाल के बांके पुजारी
भक्तन दर्शन देन के कारण
झांके झरोखा में बांके बिहारी
मैं तो बांके की बांकी बन गई-------2

रसिया की छलिया की
सजना की सईया की
मैं तो बांके की बांकी बन गई-------2

बांकी पागचंद्रिका तापर
और बांका तुर्रा ररक रहा है
गरसिरपेच माल और बांकी
बांके की पटकी चटक अहा है-------2
बांके नैन सेन सर बांके
बेन बिनोद महा है
बांके की बांकी झांकी कर
बाकी रहयो कहा है
मैं तो बांके की बांकी बन गई-------2

रसिया की छलिया की
सजना की सईया की
मैं तो बांके की बांकी बन गई-------2

ये टेड़े सो प्रसन्न
टेडी बातन सो अति प्रसन
टेड़े टेड़े लक्षण अनेक कान कारे के-------2
हम सो टेंडाई भूल मत करियो कोई
हम है उपासी एक टेडी टांग वाले के
मैं तो बांके की बांकी बन गई-------2

रसिया की छलिया की
सजना की सईया की
मैं तो बांके की बांकी बन गई-------2

टेड़े टिपारे कटारे किरीट की
मांग की पाग की धारि की जय जय
कुंडल जाये कपोलन पे
मुस्कानहु धीर प्रहारी की जय जय......
राजेश्वरी दिन रात रटो
यही मोहन की बनवारी की जय जय
प्रेम ते बोलो जी बोलत डोलो
बोलो श्री बांके बिहारी की जय जय
मैं तो बांके की बांकी बन गई-------2

मैं तो बांके की बांकी बन गई
और बांका बन गया मेरा
मैं तो बांके की बांकी बन गई
और बांका बन गया मेरा
इस बांके का सब कुछ बांका
इस बांके का सब कुछ बांका
मैं तो बांके की बांकी बन गई
और बांका बन गया मेरा -------2


सनातन संस्कृति के विभिन्न व्रत, उपवास और त्यौहारों की सही तिथियों के लिए सनातन कैलेंडर २०२६ तथा दैनिक पंचांग का अवलोकन अवश्य करें।

विश्वसनीय धार्मिक एवं आध्यात्मिक जानकारी

यह सामग्री भक्तिलोक संपादकीय टीम द्वारा उपलब्ध धार्मिक स्रोतों, प्रकाशित संदर्भों और परंपरागत पाठों की तुलना के आधार पर तैयार एवं समीक्षा की गई है। जहाँ पाठ के विभिन्न संस्करण उपलब्ध हैं, वहाँ संबंधित संस्करण या स्रोत का उल्लेख किया जाता है।

समीक्षित एवं सत्यापित अंतिम अद्यतन: 11 Aug 2026

पाठकों के विचार (0)

भक्ति रस चर्चा में भाग लें

लिरिक्स कॉपी कर लिया गया है!