आज का पंचांग | सूर्योदय: ०५:४५ AM | सूर्यास्त: ०६:५० PM
Krishna Bhajan

हार नहीं होगी लिरिक्स हिंदी ( Haar Nahi Hogi Lyrics in Hindi ) - Shyam Bhajan Krishna Bhajan - Bhaktilok

159 पाठकों ने पढ़ा | लेखक: Deepak Kumar Bind | 2 मिनट पठन समय
आकार:
कंट्रास्ट:

हार नहीं होगी लिरिक्स हिंदी ( Haar Nahi Hogi Lyrics in Hindi ) -

हार नहीं होगी हार नहीं होगी
हार नहीं होगी हार नहीं होगी

हार नहीं होगी हार नहीं होगी
हार नहीं होगी हार नहीं होगी

ये प्रार्थना दिल की बेकार नहीं होगी
ये प्रार्थना दिल की बेकार नहीं होगी
पूरा है भरोसा मेरी हार नहीं होगी

साँवरे जब तू मेरे साथ है
साँवरे सिर पे तेरा हाथ है
साँवरे जब तू मेरे साथ है
साँवरे सिर पे तेरा हाथ है

मैं हार जाऊं ये कभी हो नहीं सकता
बेटा अगर दुःख में पिता सो नहीं सकता
मैं हार जाऊं ये कभी हो नहीं सकता
बेटा अगर दुःख में पिता सो नहीं सकता

बेटे की हार तुम्हें स्वीकार नहीं होगी
बेटे की हार तुम्हें स्वीकार नहीं होगी
पूरा है भरोसा मेरी हार नहीं होगी

साँवरे जब तू मेरे साथ है
साँवरे सिर पे तेरा हाथ है

तूफ़ान हो पीछे या काल हो आगे
कह दूंगा मैं उनसे मेरा श्याम है सागे
तूफ़ान हो पीछे या काल हो आगे
कह दूंगा मैं उनसे मेरा श्याम है सागे

ऐसे में भी जग दरकार नहीं होगी
ऐसे में भी जग दरकार नहीं होगी
पूरा है भरोसा मेरी हार नहीं होगी

साँवरे जब तू मेरे साथ है
साँवरे सिर पे तेरा हाथ है

घनघोर चले आंधी सूने नज़ारे हो
गर्दिश में भी चाहे मेरे सितारे हो
घनघोर चले आंधी सूने नज़ारे हो
गर्दिश में भी चाहे मेरे सितारे हो

नैया कभी मेरी मझधार नहीं होगी
नैया कभी मेरी मझधार नहीं होगी
पूरा है भरोसा मेरी हार नहीं होगी

साँवरे जब तू मेरे साथ है
साँवरे सिर पे तेरा हाथ है

श्रद्धा समर्पण हो दिल में अगर प्यारे
मोहित भगत के लिए भगवान खुद हारे
श्रद्धा समर्पण हो दिल में अगर प्यारे
मोहित भगत के लिए भगवान खुद हारे

इज्जत जमाने में शर्मशार नहीं होगी
इज्जत जमाने में शर्मशार नहीं होगी
पूरा है भरोसा मेरी हार नहीं होगी

साँवरे जब तू मेरे साथ है
साँवरे सिर पे तेरा हाथ है

ये प्रार्थना दिल की बेकार नहीं होगी
ये प्रार्थना दिल की बेकार नहीं होगी
पूरा है भरोसा मेरी हार नहीं होगी

साँवरे जब तू मेरे साथ है
साँवरे सिर पे तेरा हाथ है
साँवरे जब तू मेरे साथ है
साँवरे सिर पे तेरा हाथ है






सनातन संस्कृति के विभिन्न व्रत, उपवास और त्यौहारों की सही तिथियों के लिए सनातन कैलेंडर २०२६ तथा दैनिक पंचांग का अवलोकन अवश्य करें।

विश्वसनीय धार्मिक एवं आध्यात्मिक जानकारी

यह सामग्री भक्तिलोक संपादकीय टीम द्वारा उपलब्ध धार्मिक स्रोतों, प्रकाशित संदर्भों और परंपरागत पाठों की तुलना के आधार पर तैयार एवं समीक्षा की गई है। जहाँ पाठ के विभिन्न संस्करण उपलब्ध हैं, वहाँ संबंधित संस्करण या स्रोत का उल्लेख किया जाता है।

समीक्षित एवं सत्यापित अंतिम अद्यतन: 15 Aug 2026

पाठकों के विचार (0)

भक्ति रस चर्चा में भाग लें

लिरिक्स कॉपी कर लिया गया है!