दो अक्षर का प्यारा नाम जय श्री राम (Do akshar ka pyara naam Jay Shri Ram yrics in Hindi) -
जय जय राम जय श्री राम
दो अक्षर का प्यारा नाम
राम नाम के जपने से ही
बन जाते सब बिगड़े काम
जय जय राम जय श्री राम ||
दो अक्षर का प्यारा नाम
मधु कैटभ दो दैत्यों को
मत्स्य रूप से मारा
वेदों का उद्धार किया
मगन हुया जग सारा ||
सागर मंथन में प्रभु ने
कश्यप रूप बनाया
अपने पीठ पर मद्राचल
पर्वत का भार उठाया
पृथ्वी की रक्षा के लिए ||
बाराह रूप में आए
हिरण्यकश्यप को मार के
धरती जल के ऊपर लाए
जय जय राम जय श्री राम
भक्त प्रल्हाद की रक्षा को ||
प्रभु ने नरसिंह अवतार लिया
अभिमानी अत्याचारी
हिरण्यकश्यप को मार दिया
भूमि तीन पग मांग के बलि से
बामन रूप विराट किया ||
बलि के सर पे पग धर के
प्रभु ने उसका उद्धार किया
परशु राम अवतार प्रभु का
जगत प्रसिद्द कहाए
जय जय राम जय श्री राम ||
त्रेता युग में प्रभु ने ही
श्री राम रूप में जन्म लिया
जनक सभा में शिव के धनुष को
तोड़ सिया से बयाह किया
जब द्वापर युग आएगा ||
अवतार कृष्ण का लेंगे प्रभु
संहार कंस का कर के तभी
जग का संताप हरेंगे प्रभु
जब घर घर हिंसा फैलेगी
प्रभु बुद्ध रूप में आएंगे ||
बुद्धम शरणम गच्छामि
धर्मो शरणम रक्षामि
मानव को प्रेम अहिंसा का
प्रभु पावन पाठ पढ़ाएंगे
होगा कल्कि अवतार प्रभु का ||
जब घोर कलयुग आए
धरती पे अधर्म की छाया
कहीं न रहने पाए
जय जय राम जय श्री राम ||
Read More:-
- कन्हैया तेरी बांकी अदाओं ने मारा (kanhaiya teri banki adaaon ne mara Lyrics in Hindi) - Krishna Bhajan -
- जब से नैन लड़े गिरधर से (Jab Se Nain Lade Giradhar Se Lyrics in Hindi) - krishna Bhajan -
- जोगन बन जाऊंगी कान्हा तेरे कारण (Jogan ban jaungi kanha tere kaaran Lyrics in Hindi) - Krishna Bhajan -
- तू विश्वास कर (Tu vishwas kar Lyrics in Hindi) - by Maanya Arora Krishna Bhajan -
- तेरे तो नैन कजरारे बावला हमको कर डाला (Tere To Nain Kajrare Lyrics in Hindi) - Bawla Mann Krishna Bhajan -
- भज मन राधे गोविंदा लिरिक्स (Bhaj Man Radhe Govinda Bhajan Lyrics in Hindi) - Krishna Bhajan by Achyuta Gopi -
प्रभु श्री राम के आदर्शों और मर्यादा पुरुषोत्तम के सम्पूर्ण चरित्र का रसास्वादन करने के लिए रामायण महाग्रंथ अन्वेषक का उपयोग करें।

पाठकों के विचार (0)
भक्ति रस चर्चा में भाग लें