आज का पंचांग | सूर्योदय: ०५:४५ AM | सूर्यास्त: ०६:५० PM
Mahadev Bhajan

क्या वो करेगा लेके चढ़ावा लिरिक्स (Kya Wo Karega Leke Chadhawa Lyrics in Hindi) - Shiv Bhajan Vinay Katoch ft Vineet Katoch - Bhaktilok

203 पाठकों ने पढ़ा | लेखक: Deepak Kumar Bind | 2 मिनट पठन समय
आकार:
कंट्रास्ट:

 

क्या वो करेगा लेके चढ़ावा लिरिक्स (Kya Wo Karega Leke Chadhawa Lyrics in Hindi) - 


क्या वो करेगा लेके चढ़ावा

सब कुछ त्याग के बैठा कहीं

भक्त नहीं वो भला है ढूंढ़ता

गुण देखे गुणगान नहीं 


मैं कहता नहीं श्रद्धा है बुरी

पर करम तराजू धरम वही

भक्त नहीं वो भला है ढूंढ़ता

गुण देखे गुणगान नहीं ।


माला फेरत जुग भया

फिरा ना मन के फेर

कर का मन का डारी दे

मन का मन का फेर 


कबीर कहते हैं की

नहाये धोये क्या हुआ

जब मन का मैल ना जाए

मीन सदा जल मैं रहें

धोये बास ना जाये 


तू मंदिर मंदिर फिर आया

तू नाम मंत्र सब जप आया

जीवन में अब भी ना है सुकून

भोले का मन में वास नहीं 


क्यूँ मन मंदिर तेरा खाली है

क्यूँ मन मंदिर तेरा खाली है

क्यूँ खाली  खुद में झाक कभी

भक्त नहीं वो भला है ढूंढ़ता

गुण देखे गुणगान नहीं ।


मैं कहता नहीं श्रद्धा है बुरी

पर करम तराजू धरम वही

भक्त नहीं वो भला है ढूंढ़ता

गुण देखे गुणगान नहीं भोले…भोले…


भोले का ये बस नाम जपे

अरे बन भोले सा कभी मन मेरे

भेद नहीं करता किसी में

इसके सारे अपने जग में ।


ये भोला है भंडारी है

इसे पूरी दुनिया प्यारी है

देवो का दानव का भी

इसके मन भेद का  भाव नहीं ।


श्रद्धा नहीं देखेगा तेरी

श्रद्धा नहीं देखेगा तेरी

जब मन ही तेरा साफ़ नहीं

भक्त नहीं वो भला है ढूंढ़ता

गुण देखे गुणगान नहीं ।


भोला ध्यान में मगन लगे

नहीं देख रहा ये सोच नहीं

भक्त नहीं वो भला है ढूंढ़ता

गुण देखे गुणगान नहीं ।


मैं कहता नहीं श्रद्धा है बुरी

पर करम तराजू धरम वही

भक्त नहीं वो भला है ढूंढ़ता

गुण देखे गुणगान नहीं ।


भोला भोला करे 

अरे बन कभी भोले सा

ओ मेरे मन बावरे मन


भस्म लगाये भांग चड़ाए

बीच समाधि बैठा मौन है

बंद है आंखें देख रहा सब

जाने वो कैसा कैसा कौन है

जाने वो कैसा कैसा कैसा

जाने वो कैसा कैसा कौन है ।


क्या वो करेगा लेके चढ़ावा

क्या वो करेगा लेके चढ़ावा

सब कुछ त्याग के बैठा कहीं

भक्त नहीं वो भला है ढूंढ़ता

गुण देखे गुणगान नहीं ।


क्या वो करेगा लेके चढ़ावा लिरिक्स (Kya Wo Karega Leke Chadhawa Lyrics in Hindi) - Shiv Bhajan Vinay Katoch ft Vineet Katoch - Bhaktilok



Also Read Bholenath bhajan lyrics:-



भगवान शिव की महिमा, लिंगोत्पत्ति और पवित्र तीर्थों के विवरण के लिए शिव पुराण का संपूर्ण अध्ययन करें।

विश्वसनीय धार्मिक एवं आध्यात्मिक जानकारी

यह सामग्री भक्तिलोक संपादकीय टीम द्वारा उपलब्ध धार्मिक स्रोतों, प्रकाशित संदर्भों और परंपरागत पाठों की तुलना के आधार पर तैयार एवं समीक्षा की गई है। जहाँ पाठ के विभिन्न संस्करण उपलब्ध हैं, वहाँ संबंधित संस्करण या स्रोत का उल्लेख किया जाता है।

समीक्षित एवं सत्यापित अंतिम अद्यतन: 14 Aug 2026

पाठकों के विचार (0)

भक्ति रस चर्चा में भाग लें

लिरिक्स कॉपी कर लिया गया है!