आज का पंचांग | सूर्योदय: ०५:४५ AM | सूर्यास्त: ०६:५० PM
भक्ति रस काव्य व भजन

बजती है ढोलक बजाने वाला चाहिए (Bajti hai dholak bajane wala chahiye Lyrics in Hindi) - Mata Rani Bhajan - Bhaktilok

308 पाठकों ने पढ़ा | लेखक: Deepak Kumar Bind | 2 मिनट पठन समय
आकार:
कंट्रास्ट:

 

बजती है ढोलक बजाने वाला चाहिए (Bajti hai dholak bajane wala chahiye Lyrics in Hindi) - 


बजती है ढोलक बजाने वाला चाहिए

आती है मईया बुलाने वाला चाहिए

बजती है ढोलक बजाने वाला चाहिए॥


बच्चो से मईया कभी रूठ भी जाये तू

मानती है मईया मनाने वाला चाहिए

आती है मईया बुलाने वाला चाहिए

बजती है ढोलक बजाने वाला चाहिए॥


सारे बोलो जय माता दी

करो सहाई जय माता दी

श्री बाण गंगा जय माता दी

पानी ठंडा जय माता दी

गोते लालो जय माता दी

मल मल नहालो जय माता दी

जयकारे लालो जय माता दी

सारे बोलो जय माता दी

आती है मईया बुलाने वाला चाहिए

बजती है ढोलक बजाने वाला चाहिए॥


रुखा सुखा जैसा भी भोग जो लगाएगा

खाती है मईया खिलाने वाला चाहिए

आती है मईया बुलाने वाला चाहिए

बजती है ढोलक बजाने वाला चाहिए॥


माँ चरण पादुका जय माता दी

तुम सिर को झुकाओ जय माता दी

जय दर्शन देगी जय माता दी

फिर कटे चौरासी जय माता दी

बेटी भी बोले जय माता दी

बेटा भी बोले जय माता दी

बहु भी बोले जय माता दी

सासु भी बोले जय माता दी

आती है मईया बुलाने वाला चाहिए

बजती है ढोलक बजाने वाला चाहिए॥


मईया जी को लाल चुनर चोला बड़ा प्यार है

सजती है मईया सजाने वाला चाहिए

आती है मईया बुलाने वाला चाहिए

बजती है ढोलक बजाने वाला चाहिए॥


माँ तुम्हे बुलाये जय माता दी

माँ किरपा बरसाए जय माता दी

माँ भाग सवारे जय माता दी

माँ पार उतरे जय माता दी

माँ ज्वाला देवी जय माता दी

माँ माँ चिंतापूर्ण जय माता दी

माँ नैना देवी जय माता दी

माँ कालका रानी जय माता दी

आती है मईया बुलाने वाला चाहिए॥

मईया के हरदम भरे ही भंडारे है

भरती है झोलीया फ़ैलाने वाला चाहिए

आती है मईया बुलाने वाला चाहिए

बजती है ढोलक बजाने वाला चाहिए॥


सारे बोलो जय माता दी

करो सहाई जय माता दी

श्री बाण गंगा जय माता दी

पानी ठंडा जय माता दी

गोते लालो जय माता दी

मल मल नहालो जय माता दी

जयकारे लालो जय माता दी

सारे बोलो जय माता दी

आती है मईया बुलाने वाला चाहिए

बजती है ढोलक बजाने वाला चाहिए ||



*** Singer - Sheela Kalson ***



सनातन संस्कृति के विभिन्न व्रत, उपवास और त्यौहारों की सही तिथियों के लिए सनातन कैलेंडर २०२६ तथा दैनिक पंचांग का अवलोकन अवश्य करें।

विश्वसनीय धार्मिक एवं आध्यात्मिक जानकारी

यह सामग्री भक्तिलोक संपादकीय टीम द्वारा उपलब्ध धार्मिक स्रोतों, प्रकाशित संदर्भों और परंपरागत पाठों की तुलना के आधार पर तैयार एवं समीक्षा की गई है। जहाँ पाठ के विभिन्न संस्करण उपलब्ध हैं, वहाँ संबंधित संस्करण या स्रोत का उल्लेख किया जाता है।

समीक्षित एवं सत्यापित अंतिम अद्यतन: 11 Aug 2026

पाठकों के विचार (0)

भक्ति रस चर्चा में भाग लें

लिरिक्स कॉपी कर लिया गया है!