आज का पंचांग | सूर्योदय: ०५:४५ AM | सूर्यास्त: ०६:५० PM
Shri Shani Dev Arati

ज्वाला माता की आरती(Jwala Mata Ki Aarati in Hindi) - Bhaktilok

166 पाठकों ने पढ़ा | लेखक: Deepak Kumar Bind | 2 मिनट पठन समय
आकार:
कंट्रास्ट:

 

ज्वाला माता की आरती(Jwala Mata Ki Aarati in Hindi):- 


ज्वाला माता की आरती(Jwala Mata Ki Aarati in Hindi) - Bhaktilok


सनातन संस्कृति के विभिन्न व्रत, उपवास और त्यौहारों की सही तिथियों के लिए सनातन कैलेंडर २०२६ तथा दैनिक पंचांग का अवलोकन अवश्य करें।

ज्वाला माता की आरती(Jwala Mata Ki Aarati in Hindi):- 


ॐ जय ज्वाला माई, मैया जय ज्वाला माई,

कष्ट हरण तेरा अर्चन, सुमिरण सुख दाई |


मैया जय ज्वाला माई, मैया जय ज्वाला माई,

कष्ट हरण तेरा अर्चन, सुमिरण सुख दाई |


अटल अखंड तेरी ज्योति, युग युग से ही जगे,

ऋषि मुनि सुर नर सबको, बड़ी प्यारी माँ लागे |


ॐ जय ज्वाला माई, मैया जय ज्वाला माई,

कष्ट हरण तेरा अर्चन, सुमिरण सुख दाई |


पार्वती रूप शिव शक्ति, तू ही माँ अम्बे,

पूजे तुम्हे त्रिभुवन के, देवता जगदम्बे |


ॐ जय ज्वाला माई, मैया जय ज्वाला माई,

कष्ट हरण तेरा अर्चन, सुमिरण सुख दाई |


लाखों सूरज फीके ज्योति तेरी आगे,

तेरे चिंतन से माँ भवका भय भागे |


ॐ जय ज्वाला माई, मैया जय ज्वाला माई,

कष्ट हरण तेरा अर्चन, सुमिरण सुख दाई |


चरण शरण में चल के जो तेरे द्वारे आये,

खाली कभी न जाए, वांछित फल पाए |


ॐ जय ज्वाला माई, मैया जय ज्वाला माई,

कष्ट हरण तेरा अर्चन, सुमिरण सुख दाई |


दुर्गति नाशक चंडिका, तू दानव दलनी,

दिन हिन् की रक्षक तू ही सुख करनी |


ॐ जय ज्वाला माई, मैया जय ज्वाला माई,

कष्ट हरण तेरा अर्चन, सुमिरण सुख दाई |


आठों सिद्धियाँ तेरे द्वार भरे पानी,

दान माँ तुझसे लेते बड़े बड़े महादानी |


ॐ जय ज्वाला माई, मैया जय ज्वाला माई,

कष्ट हरण तेरा अर्चन, सुमिरण सुख दाई |


चरण कमल तेरी धोकर, ध्यानु ने रस था पिया,

तेरी धुन में खोकर, शीश तेरे भेंट किया |


ॐ जय ज्वाला माई, मैया जय ज्वाला माई,

कष्ट हरण तेरा अर्चन, सुमिरण सुख दाई |


भक्तों के काज असंभव, संभव तू करती,

सुख रत्नों से सबकी झोलियाँ तू भरती |


ॐ जय ज्वाला माई, मैया जय ज्वाला माई,

कष्ट हरण तेरा अर्चन, सुमिरण सुख दाई |


धुप दीप पुष्पों से होए तेरा अभिषेक,

तेरे दर रंक को राजा बनते हुए देखा |


ॐ जय ज्वाला माई, मैया जय ज्वाला माई,

कष्ट हरण तेरा अर्चन, सुमिरण सुख दाई |


अष्ट भुजी सिंह वाहिनी तू माँ रुद्राणी,

धन वैभव यश देना हमको महारानी |


ॐ जय ज्वाला माई, मैया जय ज्वाला माई,

कष्ट हरण तेरा अर्चन, सुमिरण सुख दाई |


ज्योति बुझाने आये, राजे अभिमानी,

हार गए वो तुमसे, मूढ़ मति अज्ञानी |


ॐ जय ज्वाला माई, मैया जय ज्वाला माई,

कष्ट हरण तेरा अर्चन, सुमिरण सुख दाई |


माई ज्वाला तेरी आरती श्रद्धा से जो गाये,

वो निर्दोष उपासक, भव से तर जाए |


ॐ जय ज्वाला माई, मैया जय ज्वाला माई,

कष्ट हरण तेरा अर्चन, सुमिरण सुख दाई |


ॐ जय ज्वाला माई, मैया जय ज्वाला माई,

कष्ट हरण तेरा अर्चन, सुमिरण सुखदायी |


ॐ जय ज्वाला माई, मैया जय ज्वाला माई,

कष्ट हरण तेरा अर्चन, सुमिरण सुख दाई |


विश्वसनीय धार्मिक एवं आध्यात्मिक जानकारी

यह सामग्री भक्तिलोक संपादकीय टीम द्वारा उपलब्ध धार्मिक स्रोतों, प्रकाशित संदर्भों और परंपरागत पाठों की तुलना के आधार पर तैयार एवं समीक्षा की गई है। जहाँ पाठ के विभिन्न संस्करण उपलब्ध हैं, वहाँ संबंधित संस्करण या स्रोत का उल्लेख किया जाता है।

समीक्षित एवं सत्यापित अंतिम अद्यतन: 16 Aug 2026

पाठकों के विचार (0)

भक्ति रस चर्चा में भाग लें

लिरिक्स कॉपी कर लिया गया है!