आज का पंचांग | सूर्योदय: ०५:४५ AM | सूर्यास्त: ०६:५० PM
bholenath bhajan lyrics

चलो शिव शंकर के मंदिर में भक्तों लिरिक्स (Chalo Shiv Shankar Ke Mandir Me Bhakto Lyrics in Hindi) - Vipin Sachdeva Shiv Bhajan - Bhaktilok

156 पाठकों ने पढ़ा | लेखक: Deepak Kumar Bind | 2 मिनट पठन समय
आकार:
कंट्रास्ट:

 

चलो शिव शंकर के मंदिर में भक्तों लिरिक्स (Chalo Shiv Shankar Ke Mandir Me Bhakto Lyrics in Hindi) - 


जय जय शिव शम्भू 

जय जय शिव शम्भू 


लिया नाम जिसने भी शिवजी का मन से 

उसे भोले शंकर ने अपना बनाया 

खुले उसपे सब द्वार शिव कि दया के 

जो श्रद्दा से भोले के मंदिर में आया 


हर हर हर महादेव की जय हो

शंकर शिव कैलाशपति की जय हो


चलो शिव शंकर के मंदिर में भक्तों ||

शिव जी के चरणों में सर को झुकाए

करें अपने तन मन को गंगा सा पावन

जपें नाम शिव का भजन इनके गाएं

चलो शिव शंकर के मंदिर में भक्तों ||


हर हर महादेव की जय हो

हर हर महादेव की जय हो


ये संसार है झूठी माया का बंधन

शिवालय में मारग है मुक्ति का भक्तों

ॐ नमः शिवाय नमो

महादेव का नाम लेने से हर दिन

मिलेगा हमें दान शक्ति का भक्तों

मिट्टी में मिट्टी की काया मिलेगी

चलो आत्मा को तो कुंदन बनाएं

चलो शिव शंकर के मंदिर में भक्तों ||


कहीं भी नहीं अंत उस की दया का

करें वंदना उस दयालु पिता की

ॐ नमः शिवाय नमो

हमें भी मिले छावं उसकी कृपा की

हमें भी मिले भीख उसकी दया की

लगाकर समाधि करें शिव का सुमिरन

यूँ सोये हुए भाग्य अपने जगाएं

चलो शिव शंकर के मंदिर में भक्तों ||


करें सब का कल्याण, कल्याणकारी

भरे सबके भण्डार त्रिनेत्र धारी

ॐ नमः शिवाय नमो

कोई उसको जग में कमी ना रहेगी

बनेगा जो तनमन से शिव का पुजारी

करें नाम लेकर सफल अपना जीवन

ये अनमोल जीवन यूँही ना गवाए

चलो शिव शंकर के मंदिर में भक्तों ||


शिव जी के चरणों में सर को झुकाए

करें अपने तन मन को गंगा सा पावन

जपें नाम शिव का भजन इनके गाएं

चलो शिव शंकर के मंदिर में भक्तों ||


हर हर हर महादेव की जय हो

शंकर शिव कैलाशपति की जय हो

हर हर हर महादेव की जय हो ||


Also Read Shiv Bhakti Geet:-



भगवान शिव की महिमा, लिंगोत्पत्ति और पवित्र तीर्थों के विवरण के लिए शिव पुराण का संपूर्ण अध्ययन करें।

विश्वसनीय धार्मिक एवं आध्यात्मिक जानकारी

यह सामग्री भक्तिलोक संपादकीय टीम द्वारा उपलब्ध धार्मिक स्रोतों, प्रकाशित संदर्भों और परंपरागत पाठों की तुलना के आधार पर तैयार एवं समीक्षा की गई है। जहाँ पाठ के विभिन्न संस्करण उपलब्ध हैं, वहाँ संबंधित संस्करण या स्रोत का उल्लेख किया जाता है।

समीक्षित एवं सत्यापित अंतिम अद्यतन: 17 Aug 2026

पाठकों के विचार (0)

भक्ति रस चर्चा में भाग लें

लिरिक्स कॉपी कर लिया गया है!