स्वामी नारायण नारायण हरे हरे लिरिक्स (Swami narayan narayan hare hare Lyrics in Hindi) -
( तीन लोक के स्वामी श्री हरी नारायण भगवान
भक्ति भाव से सुमिरन कर लो
भक्ति भाव से सुमिरन कर लो हरी जी करे कल्याण। )
नारायण...
स्वामी नारायण नारायण हरे हरे
बोलो नारायण नारायण हरे हरे
भजमन नारायण नारायण हरे हरे
नारायण.....
प्रभु चर्तुभुजी नारायण हो
श्री लक्ष्मीपती नारायण हो
सागर में शेष की शैय्यापर
श्री जगतपती नारायण हो
नारायण
प्रभु शंख चक्र गदाधारी
श्री त्रिभुवनपती अन्तर्यामी
देवाधिदेव श्री विष्णु हरी
श्री सत्य नारायण स्वामी हरी
स्वामी नारायण नारायण हरे हरे
भजमन नारायण नारायण हरे हरे
बोलो नारायण नारायण हरे हरे...
हयग्रीव चुराया वेदों को
सागर में उसने छुपा दिया
प्रभु मछ्ली का अवतार लिए
फिर देवो का उद्धार कियामत्स्य नारायण
अमृत के लिए सब देव असुर
सागर का मंथन है करते
हिलते पर्वत को पीठ धरे
श्री हरी कश्छप अवतार लिए
कश्छप नारायण
भजमन नारायण नारायण हरे हरे
बोलो नारायण नारायण हरे हरे
स्वामी नारायण नारायण हरे हरे...
एक राक्षस था वो हिरण्याक्ष
पृथ्वी को जल में छुपा दिया
अवतार लिए वाराह का हरी
उसे वध कर पृथ्वी छुड़ा दिया
वाराह नारायण
प्रहलाद भक्त नारायण का
था पिता हिरण्यकश्यप द्रोही
प्रभु खम्बा फाड़ नरसिंह बने
संहारे दानव विद्रोही
नरसिंह नारायण नरसिंह नारायण
भजमन नारायण नारायण हरे हरे
स्वामी नारायण नारायण हरे हरे
बोलो नारायण नारायण हरे हरे...
इन्द्रासन को पाने के लिए
बलि राजा दान यज्ञ करते
हरी वामन रूप में मांगे दान
ब्रह्मांड तीन पग नाप लिए
वामन नारायण वामन नारायण
दुष्टों को दंडित करने को
भूभार हरण करने के लिए
सृष्टि को बचाने के ही लिए
भगवान परशुराम है प्रगटे
परशु नारायण
भजमन नारायण नारायण हरे हरे
स्वामी नारायण नारायण हरे हरे
बोलो नारायण नारायण हरे हरे
भजमन नारायण नारायण हरे हरे...
अभिमानी और अत्याचारी
पापी रावण के घृणित काम
उसके संहार हेतु प्रगटे
दशरथ नंदन भगवान राम
राम नारायण
वो कंस था मथुरा का राजा
वह दुष्ट पापी अत्याचारी
हरी उसके संहार हेतु जन्मे
प्रभु कृष्ण गोवर्धन गिरधारी
कृष्ण नारायण
बोलो नारायण नारायण हरे हरे
स्वामी नारायण नारायण हरे हरे
भजमन नारायण नारायण हरे हरे...||
*** Singer: Sonu Singh ***
🙏 भजन का विस्तृत अर्थ और भावार्थ (Lyrics Meaning)
यह अत्यंत ही पावन भक्ति रस से परिपूर्ण भजन "स्वामी नारायण नारायण हरे हरे लिरिक्स (Swami narayan narayan hare hare Lyrics in Hindi) - Shree Hari Bhajan - Bhaktilok" ईश्वर के प्रति अनन्य प्रेम और पूर्ण शरणागति का जीवंत उदाहरण है। सनातन धर्म में संकीर्तन और प्रभु नाम का जाप कलयुग का परम साधन बताया गया है। इस भजन के प्रत्येक शब्द में जीवात्मा का अपनी मूल परम सत्ता (परमात्मा) से मिलने का गहरा अनुराग छुपा हुआ है।
भजन का मुख्य संदेश यही है कि संसार के समस्त कार्यों को करते हुए भी यदि मनुष्य का मन निरंतर ईश्वर के चरणों में लीन रहे, तो वह संसार सागर से सहज ही पार उतर जाता है। यह भजन साधक के अंतर्मन को झंकृत कर उसमें भक्ति रूपी अमृत का संचार करता है।
🔍 भजन का विशेष महत्त्व और आध्यात्मिक लाभ (Significance)
श्रीमद्भगवद्गीता के अनुसार, भगवान श्री कृष्ण कहते हैं कि जो भक्त निरंतर मेरा नाम संकीर्तन करते हैं, वे सदा मुझमें ही निवास करते हैं। यह भजन साधक के मन को चंचलता से मुक्त कर आध्यात्मिक साधना की ओर प्रेरित करता है।
सनातन संस्कृति के विभिन्न व्रत, उपवास और त्यौहारों की सही तिथियों के लिए सनातन कैलेंडर २०२६ तथा दैनिक पंचांग का अवलोकन अवश्य करें। इस भक्ति भजन के नियमित संकीर्तन से घर की नकारात्मक ऊर्जा समाप्त होती है, मन शांत और प्रसन्न रहता है तथा पारिवारिक क्लेश दूर होकर शांति का उदय होता है।
🕒 साधना एवं गायन विधि (Chanting Rules)
भजन संकीर्तन के लिए प्रातःकाल अथवा सायं संध्या का समय सर्वोत्तम है। एक शांत स्थान पर पूर्वाभिमुख बैठकर, भगवान की प्रतिमा के सम्मुख धूप-दीप प्रज्वलित करें और तन्मयता से संकीर्तन करें।
❓ अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQ)
भजन संकीर्तन का मुख्य उद्देश्य क्या है?
भजन संकीर्तन का मुख्य उद्देश्य मन को संसार की व्यर्थ की चिंताओं से हटाकर ईश्वर के ध्यान में लगाना और आत्मिक आनंद की प्राप्ति करना है।
भजनों को गाने की सही विधि क्या है?
भजनों को गाने के लिए राग-सुर से अधिक शुद्ध भाव और प्रेमपूर्ण हृदय की आवश्यकता होती है। मन में पूर्ण श्रद्धा रखकर शांत चित्त से संकीर्तन करें।
क्या सामूहिक भजन संकीर्तन अधिक फलदायी होता है?
हाँ, शास्त्रों के अनुसार सामूहिक संकीर्तन से दिव्य स्पंदन (Vibrations) उत्पन्न होते हैं, जिससे वहां उपस्थित सभी लोगों का मन शुद्ध होता है और सामाजिक एकता बढ़ती है।
पाठकों के विचार (0)
भक्ति रस चर्चा में भाग लें